
पारदर्शी विकास न्यूज़ वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना के केंद्रीय चिकित्सालय स्थित सभागार में 5 सितंबर को दृष्टिबाधित कर्मचारियों के लिए स्मार्ट ग्लास के संचालन एवं उपयोग को लेकर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने बरेका के पांच दृष्टिबाधित कर्मचारियों को स्मार्ट ग्लास वितरित किए थे। इसी क्रम में स्मार्ट ग्लास निर्माता कंपनी Torchit के विशेषज्ञ विक्की आर. मोदी एवं अनीश प्रजापति ने कर्मचारियों को उपकरण की कार्यप्रणाली, विशेषताओं और विभिन्न फीचर्स की विस्तृत जानकारी दी।प्रशिक्षण के दौरान स्मार्ट ग्लास के संचालन की प्रक्रिया को सरल और व्यावहारिक तरीके से समझाया गया। साथ ही इसके प्रमुख फीचर्स का प्रायोगिक प्रदर्शन भी किया गया, जिससे कर्मचारी तकनीक का प्रभावी उपयोग कर अपने दैनिक कार्यों को अधिक सुगम और आत्मनिर्भर तरीके से कर सकें।
कार्यक्रम का उद्देश्य आधुनिक तकनीकी सुविधा के माध्यम से दृष्टिबाधित कर्मचारियों को सशक्त बनाना तथा उनकी कार्यक्षमता एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना रहा। अधिकारियों ने कहा कि तकनीक का सही उपयोग दिव्यांग कर्मचारियों के दैनिक कार्यों को आसान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।इस अवसर पर प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार, सहायक कार्मिक अधिकारी (मुख्यालय) राम प्रवेश यादव सहित बरेका के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के दौरान कर्मचारियों ने स्मार्ट ग्लास के उपयोग को लेकर उत्साहपूर्वक जानकारी प्राप्त की।