news-details

बरामदे में मिला बुजुर्ग का शव

You can share this post!

पारदर्शी  विकास न्यूज़  अमेठी/जगदीशपुर। जगदीशपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गौहर का पुरवा गांव में 76 वर्षीय नेत्रहीन बुजुर्ग का शव घर के बरामदे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। सिर पर गंभीर चोट और शरीर पर खरोंच के निशान मिलने से जंगली जानवर के हमले की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार, मृतक के सिर पर चोट के निशान थे, जबकि हाथ-पैरों पर खरोंच भी मिलीं। हालांकि घटनास्थल पर खून के निशान नहीं पाए गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए फील्ड यूनिट, फोरेंसिक टीम और वन विभाग के अधिकारियों को बुलाया गया। टीमों ने मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मुसाफिरखाना सीओ अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।