news-details

बसपा बैठक में महंगाई और संगठन विस्तार पर चर्चा

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी
शनिवार को बहुजन समाज पार्टी की विधानसभा इकाई की बैठक आयोजित हुई। बैठक नगर स्थित विवेक बौद्ध के आवास पर संपन्न हुई, जिसमें संगठन विस्तार और जन मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में विधानसभा क्षेत्र को आठ जोन में बांटकर सेक्टर और बूथ कमेटियों के पुनर्गठन पर जोर दिया गया। साथ ही महंगाई कम करने के लिए केंद्र सरकार से प्रभावी कदम उठाने और आंधी-तूफान से प्रभावित परिवारों की मदद की मांग की गई।विधानसभा प्रभारी शमशेर बौद्ध ने कहा कि बसपा ही संविधान सम्मत शासन व्यवस्था को गंभीरता से लागू करने वाली पार्टी है। उन्होंने आरोप लगाया कि अन्य दलों ने बहुजन समाज के अधिकारों की अनदेखी की है।बैठक में विधानसभा अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद, उपाध्यक्ष कमलेश कुमार समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।