
पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की आल इंडिया बैठक गुरुवार तीन सितंबर को बुलाई गई है । बैठक में देश के सभी राज्यों के प्रमुख पदाधिकारियों और उत्तर प्रदेश के मंडल/जोन प्रभारियों को भी बुलाया गया है। बैठक दोपहर 11बजे से होगी। बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बहन मायावती जी पार्टी संगठन के कार्यों की समीक्षा करेंगी।