
बहन मायावती का सीएम बनना जरूरी:राजू गौतम
पारदर्शी विकास न्यूज़ जगदीशपुर। गांव चलो अभियान के तहत बसपा की बैठक मकदूमपुर कला वक्तावर नगर में आयोजित हुई। बैठक में पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं से 2027 में उत्तर प्रदेश में बसपा की सरकार बनाने के लिए बूथ स्तर पर एकजुट होकर हाथी निशान पर मतदान करने की अपील की गई। बैठक की शुरुआत बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। विधानसभा अध्यक्ष विजय प्रजापति ने अतिथियों का स्वागत किया। मंडल प्रभारी शिवराम गौतम ने बाबा साहब और रमाबाई आंबेडकर के संघर्षों को याद करते हुए लोकतंत्र में मताधिकार की महत्ता बताई। मुख्य मंडल प्रभारी राजू गौतम ने कहा कि सपा और भाजपा दोनों की सरकारों को जनता देख चुकी है। उन्होंने दावा किया कि मायावती के चार बार के मुख्यमंत्रित्व काल में सर्वसमाज के विकास के लिए कार्य हुए और कानून व्यवस्था को मजबूत किया गया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में प्रदेश में कानून के राज के लिए मायावती को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाना जरूरी है। बैठक में बामसेफ के जिला संयोजक संजीव भारती, अवधेश कुमार बौद्ध और रामबोध ने भी विचार रखे। संचालन विधानसभा प्रभारी विजय गौतम ने किया। इस दौरान इबरार अहमद, माताफेर, सुखदेव, अमीरुद्दीन, मुहर्रम अली, धर्मराज, सादिक अली, अमित और राजेश तिवारी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।