news-details

बसपा के मजबूत कार्यकर्ता ने दुनिया छोड़ी

You can share this post!

 

 

 अमेठी। 

 

बहुजन समाज पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता और लगातार बीस साल तक बूथ अध्यक्ष रहे राम प्रकाश राव दुनिया में नहीं रहे।बीती रात लम्बी बीमारी के कारण उनका निधन हो गया। निधन पर बसपा कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है और शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना जताई है।

 राम प्रकाश राव  बसपा से स्थापना काल से जुड़े रहे। 1988में  अपने गांव में बाबा साहब डॉ अम्बेडकर की जयंती के कार्यक्रम की सबसे पहले शुरुवात की।

 पिछले दो दशक से वे लगातार बूथ अध्यक्ष रहे और टीकरमाफी न्याय पंचायत में बसपा की मजबूती में बडा योगदान किया।

 सोमवार को उनके अंतिम दर्शन के लिए सैकड़ों लोग जमा हुए और अन्त्येष्टि में शामिल होकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

 बामसेफ के जिला संयोजक संजीव भारती ने कहा कि बाबा साहब डॉ अम्बेडकर की शिक्षाओं के प्रचार-प्रसार और बी एस पी मूवमेंट में निर्वाण प्राप्त राम प्रकाश के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। बामसेफ के जिला सह संयोजक इन्द्र पाल गौतम,फूल चंद्र बौद्ध, बसपा के जिला कमेटी सदस्य संजय कुमार, विधानसभा कोषाध्यक्ष कुल रोशन एडवोकेट, सेक्टर अध्यक्ष अशोक भारती सुनील कोरी,, पूर्व प्रधान संजय सिंह, गुरु प्रसाद पांडेय,प्रदीप भारती,राम जियावन बौद्ध, बुद्धि राम गौतम, राजेन्द्र कुमार ,लक्ष्मी कांत, बजरंगी, महेंद्र बहादुर, राजीव रंजन भारती,राम समुझ बौद्ध, ललित कुमार, हरिकेश पांडेय,पित्तरदीन, प्रदीप मिस्त्री आदि ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी है और शोक-संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना जताई है।