
पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्व नाथ पाल22अगस्त से 1सितम्बर तक लगातार जिलों के दौरे पर रहेंगे।इस दौरे में जिला स्तरीय सेक्टर बूथ समीक्षा बैठकों में शामिल होंगे। 22अगस्त को उन्नाव,23अगस्त को लखनऊ,24अगस्त को बहराइच,25अगस्त को बलरामपुर और गोंडा,26अगस्त को अमेठी ,27अगस्त को अयोध्या,30अगस्त को अम्बेडकरनगर, 31अगस्त को सुल्तानपुर और 1सितम्बर को बाराबंकी जिले में प्रदेश अध्यक्ष का कार्यक्रम प्रस्तावित है।