news-details

चंडीगढ़ टेस्ट: भारत की मजबूत पकड़, 500+ रन का स्कोर

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS चंडीगढ़ टेस्ट में भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 6 विकेट पर 502 रन बना लिए हैं। दिन का खेल समाप्त होने तक वॉशिंगटन सुंदर और मानव सुथार क्रीज पर नाबाद थे।दूसरे दिन भारत ने 368/3 से आगे खेलना शुरू किया और तेज रन बनाते हुए बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। कप्तान शुभमन गिल ने 126 रनों की बेहतरीन पारी खेली, जबकि ऋषभ पंत ने 81 रन बनाए। दोनों के बीच 169 रनों की अहम साझेदारी हुई, जिसने भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।अफगानिस्तान की ओर से मोहम्मद सलीम सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 4 विकेट झटके। उन्होंने ध्रुव जुरेल और कप्तान गिल को आउट कर भारत की बढ़ती साझेदारी को तोड़ा।गिल और पंत के आउट होने के बाद भी भारतीय बल्लेबाजों ने रन गति बनाए रखी। मानव सुथार के छक्के के साथ भारत ने 500 रन का आंकड़ा पार किया, जिससे टीम का दबदबा और मजबूत हो गया।अब मैच में भारत पूरी तरह से नियंत्रण में नजर आ रहा है और अफगानिस्तान के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है कि वह इस विशाल स्कोर के जवाब में कैसे वापसी कर पाएगा।