news-details

चिल चिल्लाती गर्मी से लोग बेहाल

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ बबेरू /बाँदा 
बबेरू कस्बे में चिल चिल्लाती  गर्मी से लोग बेहाल , 45 डिग्री के पार पहुंचा तापमान सड़कों में छाया सन्नाटा,बांदा जनपद के बबेरू कस्बे मे इन दिनों चिल चिल्लाती गर्मी से लोग बेहाल हो चुके है, सुबह से लेकर शाम तक तापमान बराबर बना रहता है,लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं जो भी घर से बाहर निकल रहे हैं, वह लोग मजबूरी मे सड़को मे निकल रहे है, एक्का दुक्का लोग सड़को मे दिखाई दे रहे हैं, थोड़ी थोड़ी देर में लोगों को प्यास लगती है जिससे लोग गन्ने का जूस व कोल्ड ड्रिंक पेय पदार्थ की दुकानों में लोग अपनी प्यास बुझाने को मजबूर है, सड़को सन्नाटा छाया हुआ है, वहीं आज रविवार की दोपहर करीब 3 बजे सीएचसी मे तैनात डॉक्टर सिद्धांर्थ मनोहर गुप्ता ने बताया कि इस समय गर्मी बहुत ही ज्यादा पड़ रही है, जिससे लोग गर्मी से अपना बचाव करें, घर से बाहर निकले तो सिर में गमछा डालकर निकले ताकि किसी को लू ना लगे, और समय-समय पर पानी का ज्यादा सेवन करें।