
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी/जगदीशपुर । जिले की तहसील तिलोई के ग्राम चिलौली में ग्राम सभा की पशुचर भूमि पर हुए अतिक्रमण के खिलाफ राजस्व विभाग की कार्रवाई जारी है। तहसीलदार न्यायिक के आदेश पर प्रशासन ने जेसीबी मशीन की मदद से अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया।राजस्व अभिलेखों के अनुसार, गाटा संख्या 728क की 0.025 हेक्टेयर पशुचर भूमि पर अवैध कब्जा किया गया था। न्यायालय ने इस संबंध में बेदखली और क्षतिपूर्ति का आदेश पारित किया था, जिसके बाद यह प्रशासनिक कार्रवाई की जा रही है।स्थानीय निवासियों के मुताबिक, मौके पर जेसीबी से अतिक्रमण हटाने का कार्य किया गया। शेष अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई भी भविष्य में जारी रहने की संभावना है।