
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। गंगौली चौराहे पर सामान खरीदने गए नाबालिग भाई-बहन को चोरी के आरोप में कथित तौर पर बंधक बनाकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि देर शाम तक बच्चे घर नहीं लौटे तो तलाश करने पर दोनों एक दुकान पर मिले, जहां दुकानदार ने उन्हें रोक रखा था। सूचना पर पहुंची डायल-112 पुलिस ने दोनों बच्चों को मुक्त कराया और परिजनों को कोतवाली भेजा। पीड़ित परिवार का आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया और उन्हें वापस लौटा दिया। परिवार ने बच्चों के साथ मारपीट और जातिसूचक गालियां देने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।