news-details

चोरी की बाइक संग दो शातिर चोर गिरफ्तार

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी के गौरीगंज में पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत दो बाइक चोरों को गिरफ्तार कर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपियों के कब्जे से बिना नंबर प्लेट की HF डीलक्स बाइक मिली, जो जिला अस्पताल गौरीगंज से चोरी की गई थी।पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने 9 जून को अस्पताल परिसर से बाइक चोरी की थी। पकड़े जाने के डर से नंबर प्लेट हटाकर फेंक दी थी।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सौरभ शुक्ला और मुकेश शुक्ला के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बाइक जब्त कर ली है।