news-details

छात्राओं ने मनाई जन्माष्टमी

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़  सुल्तानपुर।

 गुरुवार को रामराजी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटरमीडिएट कॉलेज में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लाह के साथ मनाया गया।
 कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मातृ भारती की सदस्य रश्मि मिश्रा , आरती गुप्ता,प्रधानाचार्य रेनू सिंह ने शिव मंदिर में पूजन अर्चन के   पश्चात मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता चंद्रशेखर आचार्य जी ने  कहा कि भगवान श्री कृष्ण का जन्म कंस के कारागार में हुआ था । यह वासुदेव के आठवें  संतानथे। कंस  जैसे  अनेक राक्षसों को मार कर पृथ्वी लोक काभार मुक्त कियाथा।
छात्राओं में ऋतंभरा ने मनमोहक भजन  प्रस्तुत किया मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है।  सृष्टि, साक्षी मौर्यने कृष्ण गोविंद हरे मुरारी हे नाथ नारायण वासुदेवा भजन सेभाव विभोर कर दिया।कार्यक्रम की प्रमुख ,संगीताचार्य रोली श्रीवास्तव ने बताया  कि राधाकृष्ण के विभिन्न झांकी प्रतियोगिता का आयोजन कक्षा सह किया गया है जिसमें मातृशक्ति की सदस्य रश्मि मिश्रा, आरती गुप्ता दिया ने निर्णायक की भूमिका निभाई है। प्रथम द्वितीय तृतीय छात्र-छात्राओं को विद्यालय स्तर पर पुरस्कार दिया जाएगा ।  कार्यक्रम का संचालन विद्यालय,की  प्रधानमंत्री आयुषी सोनी उप प्रधानमंत्री शिवानी त्रिपाठी ने किया।छात्राओं द्वारा मनमोहक भगवान श्री कृष्ण की रासलीला प्रियंका द्विवेदी उनके सहयोगी बहनों द्वारा  नृत्य प्रस्तुत किया गया। प्रधानाचार्य रेनू सिंह ने समस्त मात् शक्तियों, आचार्य भगिनी बंधु छात्र-छात्राओं को कृष्ण जन्माष्टमी जन्म उत्सव की  हार्दिक शुभकामनाएं देते हुएकहा कि श्री कृष्ण विष्णु जी के अवतार थे। पृथ्वी लोक पर चमत्कारिक कार्य किया तथा कर्म की महानता को महत्व दिया है।इसीलिए  लोग भगवान श्री कृष्ण को योगीराज के नाम से जानते हैं।
कार्यक्रम में समस्त आचार्य छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।