news-details

मुख्य अभियंता ने रात में लगाई जल चौपाल, नियमित जलापूर्ति पर जोर दिया

You can share this post!

 

 

जल जीवन मिशन से ग्रामीणों के स्वास्थ्य एवं जीवन शैली में हो रहा सकारात्मक बदलाव
सुबह, दोपहर और शाम को सतत जलापूर्ति के निर्देश दिए

 

 

 

पारदर्शी विकास न्यूज़  गोरखपुर/लखनऊ। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के निर्देश पर जल जीवन मिशन में काम करे सभी अभियंता गांवों में जल अर्पण दिवस और जल चौपाल के कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। गोरखपुर क्षेत्र में मुख्य अभियंता इंजीनियर वी पी सिंह रात्रि जल चौपाल लगाकर ग्रामीणों से संवाद कर रहे हैं।  उन्होंने महराजगंज जिले में जल जीवन मिशन की परियोजनाओं की मौजूदा स्थिति की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने अधीनस्थ अभियंताओं और एजेंसियों को सतत एवं शुद्ध पेयजल आपूर्ति करने के निर्देश दिए और कहा कि सुबह, दोपहर और शाम तीनों टाइम सतत जलापूर्ति होनी चाहिए।मुख्य अभियंता इंजीनियर वी पी सिंह की ओर से की गई समीक्षा बैठक में  प्रदीप कुमार कनौजिया, अधिशासी अभियन्ता, समस्त सहायक अभियन्ता, जूनियर इंजीनियर, कार्यदायी एजेंसी मे0 रित्विक - कोया,जे0एम0सी0 एवं वी0 टी0 एल0 लिमिटेड के प्रतिनिधि, डी0पी0एम0यू0 व टी0पी0आई0ए0 के प्रतिनिधि उपस्थित रहें। मुख्य अभियन्ता महोदय द्वारा जनपद में चल रहे समस्त कार्यो को निर्धारित समयावधि में तथा निर्धारित मानक के अनुरूप कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया। रात्रि 08ः00 बजे से रात्रि 10ः00 बजे तक मुख्य अभियन्ता  द्वारा विकास खण्ड सदर की ग्राम पंचायत बरहरा राजा में रात्रि जल चैपाल कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया।  कार्यक्रम में अधिशासी अभियन्ता, सम्बन्धित सहायक अभियन्ता, जूनियर इंजीनियर, कार्यदायी एजेंसी मे0 जे0एम0सी0 लिमिटेड के प्रतिनिधि, डी0पी0एम0यू0 व टी0पी0आई0ए0 के प्रतिनिधि, सम्बन्धित ग्राम प्रधान व सम्मानित ग्रामवासी उपस्थित रहें। मुख्य अभियन्ता  द्वारा ग्रामवासियों को इस शुद्ध पेयजल के महत्व, सदुपयोग तथा जल संरक्षण के बारे में विस्तार से बताया गया तथा ग्रामवासियों से उक्त योजना के संचालन तथा नियमित जलापूर्ति के बारे में फीडबैक/शिकायत प्राप्त किया गया ।  ग्रामवासियों द्वारा नियमित रूप से शुद्ध पेयजल प्राप्त होने के सम्बन्ध में फीडबैक दिया गया। ग्राम प्रधान तथा ग्रामवासियों द्वारा यह अवगत कराया गया कि उक्त योजना से प्राप्त शुद्ध पेयजल के प्रयोग से उनके स्वास्थ्य एवं जीवन शैली में काफी सकारात्मक बदलाव आया है। ग्राम प्रधान तथा ग्रामवासियों द्वारा सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना से लाभान्वित होने का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। मुख्य अभियन्ता महोदय द्वारा पेयजल योजना से सम्बन्धित जानकारी अथवा सुझाव प्राप्त करने के लिये ‘‘जल सारथी एप्प’’ डाउनलोड करने हेतु ग्रामवासियों से अपील की गयी तथा अन्त में शुद्ध पेयजल के सदुपयोग करने तथा इसके अपव्यय न करने के सम्बन्ध में ग्रामवासियों को शपथ दिलाया गया। ग्राम प्रधान तथा ग्रामवासियों द्वारा यह अवगत कराया गया कि उक्त योजना से प्राप्त शुद्ध पेयजल के प्रयोग से उनके स्वास्थ्य एवं जीवन शैली में काफी सकारात्मक बदलाव आया है।  ग्राम प्रधान तथा ग्रामवासियों द्वारा सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना से लाभान्वित होने का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को  योजना से सतत् एवं शुद्ध पेयजल आपूर्ति करने हेतु निर्देशित किया गया।

 

 

 

बरहरा राजा ग्राम पंचायत पेयजल योजना -एक नजर।

निर्माण लागत -128.97लाख
स्वीकृत वर्ष -2021-22
जनसंख्या -1701
एजेंसी -मेसर्स जे एम सी,एल सी ई एस पी एल -जेवी 
नलकूप -1
शिरोपरि जलाशय -100किलो -1
जल वितरण प्रणाली -4.40किमी
पम्प हाउस,पम्पिंग सेट, विद्युत संयोजन,-एक, एक 
गृह संयोजन -275