news-details

चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया पुलिस ने चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से इन्वर्टर बैटरी, सरसों का तेल, रिफाइंड तेल, नकदी, चोरी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण और एक बाइक बरामद की है।पुलिस के अनुसार, 23 अक्टूबर 2026 को मुकदमा संख्या 300/2026 के तहत दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर बताया कि वे दूर-दराज के गांवों में घरों और दुकानों की रेकी करने के बाद चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। इसके बाद चोरी का सामान दूसरे गांवों या बाजारों में बेच देते थे।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संतोष उर्फ विपत कुशवाहा पुत्र पारस कुशवाहा और राजेंद्र पुत्र छट्ठू, निवासी भोदसी पिंडारी, थाना रामकोला, कुशीनगर के रूप में हुई है।पुलिस ने एक इन्वर्टर बैटरी, 8.5 लीटर सरसों का तेल, 3.750 किलोग्राम रिफाइंड तेल और 3,010 रुपये नकद बरामद किए हैं। इसके अलावा पेचकस, प्लास, लोहे का सब्बल और हीरो स्प्लेंडर प्रो बाइक भी बरामद की गई है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों के विरुद्ध पूर्व में भी विभिन्न थानों में मुकदमे दर्ज हैं। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।