news-details

चोरी के शक में युवक पकड़ाया

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ उन्नाव। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में चोरी के संदेह में स्थानीय लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया। सूचना पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई।इस दौरान युवक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और उसे छुड़ाने की कोशिश करते हुए हंगामा करने लगे। कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया, लेकिन पुलिस ने स्थिति पर जल्द काबू पा लिया।पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है और चोरी की घटनाओं में उसकी भूमिका की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।