
पारदर्शी विकास न्यूज़ उन्नाव। पुरवा थाना पुलिस ने गोशाला निर्माण स्थल से बिल्डिंग मटेरियल चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई लोहे की सरिया बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार 18 अगस्त को ठेकेदार दुर्गेश ने ग्राम बेगांव में निर्माणाधीन गोशाला से सामान चोरी होने की तहरीर दी थी। मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अनिल निवासी कासुखेड़ा और जगतनारायण को गिरफ्तार किया। दोनों के कब्जे से लोहे की सरिया बरामद हुई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक भवन सिंह मौर्य, उपनिरीक्षक विनोद सिंह और थाना पुलिस टीम शामिल रही।