news-details

चंद्रशेखर आजाद पार्क का लोकार्पण

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ सुल्तानपुर
नगर पालिका द्वारा बस स्टेशन के पास स्थित शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क के जीर्णोद्धार कार्य का लोकार्पण पालिकाध्यक्ष प्रवीण कुमार अग्रवाल ने विशिष्ट अतिथियों की मौजूदगी में किया। कार्यक्रम का आयोजन आजाद सेवा समिति और शहीद स्मारक सेवा समिति के तत्वावधान में हुआ।करीब 14 लाख रुपये की लागत से पार्क में एलईडी टॉवर, फाउंटेन, डिजिटल लाइटयुक्त गेट, डेकोरेटिव लाइटें, बेंच, मार्बल और टाइल्स सहित कई सुविधाएं विकसित की गई हैं। जीर्णोद्धार के बाद पार्क आम लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गया है।पालिकाध्यक्ष ने कहा कि नगर के पार्कों और चौराहों का सौंदर्यीकरण अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने नागरिकों से स्वच्छता बनाए रखने और अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।