news-details

चाय बेचने वाली महिला की झोपड़ी में लगी आग

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़ कुशीनगर। कसया विकासखंड के मधवापुर गांव में सोमवार रात चाय बेचने वाली इसरावती पत्नी शत्रुघ्न पटेल की झोपड़ी में अचानक आग लग गई। हादसे में झोपड़ी में रखा हजारों रुपये का घरेलू सामान जलकर राख हो गया, जबकि एक गाय भी झुलस गई।इसरावती गांव के पश्चिमी हिस्से में झोपड़ी बनाकर रहती हैं और चाय की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करती हैं। सोमवार रात करीब नौ बजे झोपड़ी से आग की लपटें उठती देख ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों के साथ मिलकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी सामान जल चुका था।मंगलवार को लेखपाल अर्पित दूबे ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। हादसे से पीड़ित परिवार को आर्थिक नुकसान हुआ है।