
पारदर्शी विकाश कानपुर। शहर में चलती कार में असलहा लहराते युवक और युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वीडियो में एक युवती कार में बैठी दिखाई दे रही है, जबकि उसके साथ मौजूद युवक खुलेआम हथियार का प्रदर्शन करता नजर आ रहा है।जानकारी के अनुसार, वीडियो युवक ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर पोस्ट किया था। जांच में यह भी सामने आया है कि उसकी सोशल मीडिया प्रोफाइल पर हथियारों के साथ कई अन्य तस्वीरें और वीडियो भी मौजूद हैं। वीडियो वायरल होने के बाद सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों के प्रदर्शन को लेकर सवाल उठने लगे हैं।मामले की सूचना मिलते ही चकेरी पुलिस ने जांच शुरू कर दी। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वीडियो में दिखाई दे रहा असलहा लाइसेंसी है या अवैध। साथ ही कार में मौजूद युवक और युवती की पहचान भी की जा रही है।चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि वायरल वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से संबंधित लोगों की पहचान कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।