news-details

चमत्कारों का पर्दाफाश

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ/बाराबंकी। भारत ज्ञान विज्ञान समिति (बीजीवीएस) की ओर से अंधविश्वास के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को सिद्धौर ब्लॉक कमेटी ने सादुल्लापुर चौराहे पर कार्यक्रम आयोजित किया। वैज्ञानिक चेतना माह के तहत रामगोपाल वर्मा और कन्हैया लाल ने विभिन्न कथित चमत्कारों का प्रदर्शन कर उनके पीछे छिपे वैज्ञानिक तथ्यों को समझाया।कार्यक्रम में मंत्रों से केले काटने, पानी से हवनकुंड में आग लगाने, पानी को ऊंचा उठाने, नींबू से खून निकालने और नारियल का रंग बदलने जैसे प्रयोग किए गए। इसके अलावा दूर बैठे व्यक्ति के सिगरेट के धुएं को गिलास में कैद करने का प्रदर्शन भी किया गया। आयोजकों ने लोगों से अंधविश्वास से दूर रहकर वैज्ञानिक सोच अपनाने की अपील की। कार्यक्रम में राम खेलावन, राजकरन वर्मा, फतेह बहादुर, राम सरण और तेजराम भारती सहित अन्य लोग मौजूद रहे।