
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। जिले के सभी कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय,कम्पोजिट विद्यालय और पी एम श्री विद्यालय नवाचार और शैक्षिक गतिविधियों में अन्य परिषदीय विद्यालयों से आगे है।बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय कुमार तिवारी के निर्देश पर छात्राओं ने सीमा पर तैनात सैनिकों के लिए राखियां तैयार की हैं। सभी स्कूलों के राखियों के पैकेट और बच्चों द्वारा सैनिकों के नाम लिखे गए पत्र बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में एकत्रित किए गए हैं। जिला समन्वयक प्रवीण सिंह की निगरानी में इन पैकेटों को जिला सैनिक कार्यालय और अन्य उचित माध्यमों से सैनिकों के पास तक पहुंचाया जाएगा।