news-details

छुट्टी में स्कूल खोलने पर डीएम सख्त

You can share this post!


अमेठी। भारी बारिश और मौसम विभाग की चेतावनी के चलते 31 अगस्त को कक्षा आठ तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित था। इसके बावजूद आरपीएस पब्लिक स्कूल, अलीनगर, जगदीशपुर खुला मिला। विद्यालय की बस छात्रों को लेकर जा रही थी, तभी भाले सुल्तान थाना क्षेत्र के पास दूध टैंकर से टकरा गई। हादसे में करीब 16 बच्चे मामूली रूप से घायल हुए। सभी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जांच के बाद अधिकांश बच्चों को सामान्य बताया गया, जबकि एक बच्चे को मामूली फ्रैक्चर होने पर जिला अस्पताल भेजा गया।जिलाधिकारी ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए स्कूल प्रबंधन को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही एआरटीओ को दुर्घटना की विस्तृत जांच कर दोषियों के खिलाफ एफआईआर और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।