news-details

छोटका जटहा में अवैध कटान का आरोप

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो / खड्डा, कुशीनगर।

कुशीनगर जनपद के जटहा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटका जटहा में हरे शीशम के पेड़ों की कथित अवैध कटान का मामला सामने आया है। बिना परमिट पेड़ काटे जाने के आरोपों से वन विभाग की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। सूत्रों के अनुसार, छोटका जटहा निवासी खेत स्वामी बिर्झन कुशवाहा के खेत में शीशम के हरे पेड़ों की कटान की गई। आरोप है कि मंगलवार शाम करीब छह बजे तक तीन पेड़ काटकर उनकी लकड़ी उठा ली गई थी। इसके बाद तीन अन्य पेड़ों की कटान किए जाने की सूचना सामने आई। बताया जा रहा है कि यह कटान बिना आवश्यक परमिट के की जा रही थी।मामले की जानकारी मिलने पर वन विभाग का वन वाचर मौके पर पहुंचा और उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना दी। हालांकि, इससे पहले पेड़ों की कटान और लकड़ी उठाए जाने की जानकारी विभाग को कैसे नहीं मिल सकी, इसे लेकर सवाल उठ रहे हैं।स्थानीय स्तर पर वन माफियाओं की सक्रियता को लेकर भी चर्चा है। यदि बिना अनुमति हरे पेड़ों की कटान हुई है, तो यह जांच का विषय है कि इसके लिए कौन जिम्मेदार है और लकड़ी कहां ले जाई गई।फिलहाल मामले में वन विभाग के उच्चाधिकारियों की कार्रवाई और जांच के निष्कर्षों का इंतजार है। अवैध कटान की पुष्टि होने पर संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जरूरी है।