
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। थाना क्षेत्र के चतुरीपुर गांव में शुक्रवार देर रात चोरों ने एक घर में धावा बोलकर ढाई लाख रुपये की नकदी और लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर लिए। घटना की जानकारी शनिवार सुबह परिजनों के जागने पर हुई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।पीड़ित योगेश कुमार उर्फ जयकरन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह पत्नी के साथ बरामदे में सो रहे थे। देर रात चोर छत के रास्ते घर में घुसे, कमरे का ताला तोड़कर अलमारी में रखे 2.5 लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवरात और कुछ जरूरी दस्तावेज लेकर फरार हो गए। चोरी गए जेवरों की कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई गई है।घटना की सूचना डायल-112 पर देने के बाद परिजनों ने घाटमपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। मौके पर पहुंची पतारा चौकी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।घाटमपुर इंस्पेक्टर मनोज सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।