news-details

CISF हेड कांस्टेबल के घर 10 लाख की चोरी

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ।  बिजनौर थाना क्षेत्र में एक सीआईएसएफ हेड कांस्टेबल के बंद मकान में बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। चोरों ने घर से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने, नकदी और सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर चुरा लिया। घटना का पता शुक्रवार सुबह चला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।जानकारी के अनुसार, मऊ जिले के कोपागंज क्षेत्र के निवासी निखिलेश कुमार सिंह देहरादून एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं। 30 जून को वह अपनी पत्नी और परिवार के साथ पैतृक गांव गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने उनके बंद मकान को निशाना बना लिया।सुबह पड़ोसी ने घर की तीसरी मंजिल के दरवाजे खुले देखे और इसकी सूचना दी। जब परिवार लौटा तो तीसरी मंजिल की खिड़की की ग्रिल टूटी मिली और घर के सभी कमरों में सामान बिखरा हुआ था। अलमारी और वार्डरोब के ताले टूटे हुए थे।चोरों ने सोने-चांदी के जेवरात, मंगलसूत्र, अंगूठियां, झुमके, पायल, चेन सहित हजारों की नकदी और जरूरी दस्तावेज भी चुरा लिए। साथ ही घर में लगे सीसीटीवी का डीवीआर भी ले गए ताकि रिकॉर्डिंग न मिल सके।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और फिंगरप्रिंट टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए। शुरुआती जांच में अनुमान लगाया जा रहा है कि चोर बगल के निर्माणाधीन मकान के रास्ते घर में घुसे। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की तलाश में जुटी है।