news-details

डीआईजी ने भर्ती परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़  हमीरपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की भर्ती परीक्षा के दौरान पुलिस महानिरीक्षक, प्रयागराज जोन ने हमीरपुर स्थित श्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने अभ्यर्थियों की प्रवेश-निकास व्यवस्था, सीसीटीवी, कंट्रोल रूम, स्ट्रांग रूम, पेयजल, शौचालय तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को परीक्षा निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।