news-details

डीजल वितरण पर 5 लीटर की सीमा तय

You can share this post!


पारदर्शी विकास ब्यूरो  कुशीनगर। कप्तानगंज तहसील क्षेत्र में पेट्रोल पंपों पर गैलन में डीजल वितरण के लिए अधिकतम 5 लीटर की सीमा निर्धारित कर दी गई है। उप जिलाधिकारी मु. जफर ने यह निर्देश बढ़ती भीड़ और कालाबाजारी की आशंका को देखते हुए जारी किए हैं। अधिकारियों के अनुसार किसानों की जरूरत के नाम पर कुछ तत्वों द्वारा अनियमित तरीके से डीजल लेने की शिकायतें मिल रही थीं। विशेषकर सीमावर्ती क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।सभी पेट्रोल पंप संचालकों को सीसीटीवी कैमरे सक्रिय रखने और वितरण व्यवस्था पर निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। आदेश का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।