news-details

डॉ. नीरज बोरा ने किया वृक्षारोपण

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर चलाए जा रहे "एक पेड़ माँ के नाम" महाअभियान के तहत रविवार को अलीगंज स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) परिसर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लखनऊ उत्तर के विधायक डॉ. नीरज बोरा ने अपनी माता स्व. सुशीला बोरा की स्मृति में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों के साथ फलदार एवं छायादार पौधे लगाए।इस अवसर पर डॉ. नीरज बोरा ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण को सुरक्षित नहीं रखते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य की नींव भी मजबूत करते हैं। उन्होंने लोगों से अपनी माता के सम्मान में कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लेने की अपील की।कार्यक्रम में आईटीआई अलीगंज के प्रधानाचार्य राज कुमार यादव ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पौधारोपण के साथ पौधों का संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है।इसी क्रम में राजकीय उद्यान, अलीगंज स्थित डी.पी. बोरा वाटिका तथा पल्टन छावनी में भी पार्षद मान सिंह यादव के नेतृत्व में वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम में महानगर उपाध्यक्ष सौरभ वाल्मीकिकुमकुम राजपूतटिंकू सोनकरघनश्याम अग्रवालसंजय तिवारीबृजकिशोर पांडेदिव्यांशी शुक्लासीके वर्मारुपाली गुप्ता सहित वन विभाग के अधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण और हरित उत्तर प्रदेश के निर्माण का संकल्प लिया।