news-details

डॉ. पंकजा पाण्डेय ने बढ़ाया कानपुर का मान

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। के.पी.एम. हॉस्पिटल की वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. पंकजा पाण्डेय ने देशव्यापी ऑनलाइन योग अभियान में उल्लेखनीय सहभागिता कर कानपुर का गौरव बढ़ाया है। उन्हें हाबुल्ड एवं वर्ल्ड रिकॉर्ड्स यूनियन द्वारा आयोजित "हाईएस्ट ऑनलाइन योगा पार्टिसिपेशन इन अ वीक" अभियान में सक्रिय भागीदारी के लिए "सर्टिफिकेट ऑफ स्ट्रेंथ" से सम्मानित किया गया। अभियान का लक्ष्य 50 लाख लोगों को योग से जोड़ना था, लेकिन जनभागीदारी ने नया इतिहास रचते हुए 61 लाख से अधिक प्रतिभागियों के साथ विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया। यह निर्धारित लक्ष्य से लगभग 22 प्रतिशत अधिक उपलब्धि रही।प्रमाणपत्र के अनुसार, डॉ. पंकजा पाण्डेय ने नियमित योग अभ्यास के माध्यम से स्वस्थ, सक्रिय और संतुलित जीवनशैली को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका सम्मान स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े चिकित्सकों की सामाजिक प्रतिबद्धता और जनस्वास्थ्य के प्रति समर्पण का प्रतीक है।डॉ. पंकजा पाण्डेय ने कहा कि नियमित योग से शारीरिक क्षमता, मानसिक संतुलन और रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है। उन्होंने लोगों से प्रतिदिन योग अपनाने का आह्वान किया। यह विश्व रिकॉर्ड भारत की प्राचीन योग परंपरा की वैश्विक स्वीकार्यता तथा फिट इंडिया और स्वास्थ्य जागरूकता के संदेश को सशक्त रूप से आगे बढ़ाने वाला महत्वपूर्ण अभियान सिद्ध हुआ।