
पारदर्शी विकास न्यूज़ हमीरपुर। अपर पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार को पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परेड की सलामी ली गई और पुलिसकर्मियों को अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलिवाइज ड्रिल कराई गई। इस दौरान शारीरिक एवं मानसिक फिटनेस के लिए दौड़ भी लगवाई गई। यूपी-112 पीआरवी वाहनों, दंगा नियंत्रण उपकरणों तथा अभिलेखों का भी बारीकी से निरीक्षण किया गया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।अधिकारियों ने पुलिस लाइन आदेश कक्ष में ओआर के तहत अभिलेखों की जांच कर विभिन्न विभागीय मामलों के निस्तारण की समीक्षा की। इसके बाद रिजर्व पुलिस लाइन परिसर का भ्रमण कर साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए।निरीक्षण के दौरान प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।