news-details

एफआईआर के लिए फंदे पर बैठा युवक

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़  कानपुर। सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र के न्योरी गांव में न्याय की मांग को लेकर श्याम सुंदर नामक युवक मंगलवार सुबह पहली मंजिल की बालकनी पर गले में फंदा डालकर बैठ गया। युवक का आरोप था कि एक साल पुराने विवाद में उसके साथ मारपीट हुई और शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। करीब छह घंटे तक पुलिस उसे समझाती रही। बाद में युवक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया और एफआईआर की प्रति दिखाए जाने के बाद वह सुरक्षित नीचे उतर आया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।