news-details

'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत 100 पौधे रोपे

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS अयोध्या के अमानीगंज विकासखंड के तिंदौली गांव में रविवार को 'एक पेड़ मां के नाम' थीम पर वृहद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। वन विभाग द्वारा वृक्षारोपण जन अभियान-वन महोत्सव सप्ताह (1 से 7 जुलाई) के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में 100 फलदार और छायादार पौधे लगाए गए। साथ ही 'आम भंडारा-आम बाग आपके द्वार' योजना के अंतर्गत 50 ग्रामीणों को आम के पौधे वितरित किए गए।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमानीगंज पवन सिंह ने आम, पीपल, बरगद और पाकड़ के पौधे लगाकर किया। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे प्रकृति का अमूल्य उपहार हैं, जो हमें शुद्ध वायु, ऑक्सीजन, फल, फूल और औषधियां प्रदान करते हैं। उन्होंने प्रत्येक नागरिक से हर वर्ष कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने की अपील की।क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रमोद श्रीवास्तव ने बताया कि वन महोत्सव सप्ताह के तहत लगातार पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पौधारोपण के साथ उनकी नियमित देखभाल भी जरूरी है, तभी अभियान का उद्देश्य सफल होगा और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ व सुरक्षित पर्यावरण मिल सकेगा। कार्यक्रम में जिला सहकारी बैंक के डायरेक्टर शंभू सिंह, प्रधान प्रतिनिधि सुरेश सिंह, वन विभाग के अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।