news-details

एक साल से टीबी मरीजों को नहीं मिला पोषण भत्ता

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS अयोध्या जिले में छह हजार से अधिक टीबी मरीज पिछले एक वर्ष से निक्षय पोषण योजना की सहायता राशि का इंतजार कर रहे हैं। योजना के तहत उपचाररत मरीजों को प्रतिमाह एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है, ताकि वे पौष्टिक आहार लेकर जल्द स्वस्थ हो सकें। भुगतान लंबे समय से रुका होने के कारण मरीजों को दूध, फल, अंडे और अन्य पोषक खाद्य पदार्थ खरीदने में कठिनाई हो रही है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पोर्टल में बदलाव, तकनीकी समस्याओं और बजट संबंधी कारणों से भुगतान प्रभावित हुआ है। जिले में वर्तमान में छह हजार से अधिक टीबी मरीज इलाज करा रहे हैं, जिनमें अधिकांश को लंबे समय से पोषण भत्ता नहीं मिला है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि टीबी के इलाज के दौरान दवाओं के साथ संतुलित और पौष्टिक आहार बेहद जरूरी होता है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेंद्र कुमार भिटौरिया ने बताया कि शासन से धनराशि मिलने के साथ ही पात्र मरीजों के खातों में भुगतान किया जा रहा है और शेष लाभार्थियों को भी जल्द राशि उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।