news-details

एक दशक बाद सड़क निर्माण शुरू

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ भरुआ सुमेरपुर। एक दशक से खराब पड़ी सड़क का निर्माण कार्य आखिरकार शुरू हो गया है। मंडी परिषद द्वारा इंगोहटा छानी मार्ग से विदोखर पुरई तक करीब एक किलोमीटर सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, यह सड़क पहले भी कई बार बन चुकी है, लेकिन रखरखाव के अभाव में पूरी तरह जर्जर हो गई थी। बरसात के समय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था और उन्हें दूसरे रास्तों से होकर गुजरना पड़ता था।ग्राम प्रधान सुंदरलाल प्रजापति ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए विधायक और ब्लॉक प्रमुख को पत्र लिखा गया था, जिसके बाद निर्माण कार्य शुरू हुआ। सड़क बनने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।