
पारदर्शी विकास न्यूज़ औरैया। एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। पार्टी प्रत्याशियों के साथ निर्दलीय उम्मीदवार भी जीत सुनिश्चित करने के लिए मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं। सभी प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं, वहीं मतदाताओं के बीच भी चुनाव को लेकर चर्चाएं जारी हैं।निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. राहुल राज कुलश्रेष्ठ ने कहा कि स्नातक मतदाता अब परिवर्तन चाहते हैं। उन्होंने कहा कि स्नातकों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने और उनके हितों के लिए प्रभावी ढंग से काम करने की जरूरत है। मतदाता अपने अधिकारों और अपेक्षाओं को ध्यान में रखकर प्रतिनिधि का चुनाव करेंगे।डॉ. कुलश्रेष्ठ ने जीत का भरोसा जताते हुए कहा कि वह स्नातक मतदाताओं की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने मतदाताओं से विवेक के आधार पर मतदान करने की अपील की। चुनाव में किस प्रत्याशी को समर्थन मिलता है, इसका फैसला मतदान के बाद होगा।