news-details

एसआईएस भर्ती शिविर में 53 युवाओं का चयन

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ गौरीगंज/अमेठी। बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विकास खंड गौरीगंज में आयोजित एसआईएस इंडिया लिमिटेड के भर्ती शिविर में 150 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। निर्धारित शारीरिक एवं शैक्षिक मानकों के आधार पर 53 युवाओं का चयन किया गया। भर्ती अधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि कंपनी द्वारा 2 जून को गौरीगंज और शाहगढ़ में भी भर्ती शिविर आयोजित किए जाएंगे। चयनित अभ्यर्थियों को जौनपुर स्थित प्रशिक्षण केंद्र में एक माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसके बाद विभिन्न सरकारी और निजी संस्थानों में तैनाती की जाएगी।कंपनी के अधिकारियों के अनुसार भर्ती सुरक्षा सैनिक, सुरक्षा सुपरवाइजर और जीटीओ ऑफिसर पदों के लिए की जा रही है। चयनित युवाओं को पीएफ, ईएसआई, ग्रेच्युटी, पेंशन और बीमा जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। भर्ती शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।