
पारदर्शी विकास न्यूज़ सुल्तानपुर। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बुधवार को अखंडनगर थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, कार्यालय व्यवस्था और अभिलेखों के रखरखाव का जायजा लिया। एसपी ने सीसीटीएनएस कक्ष, मिशन शक्ति केंद्र, मालखाना, शस्त्रागार, बंदीगृह और जनसुनवाई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अभिलेख नियमित रूप से अपडेट रखने और सरकारी संपत्ति की सुरक्षा के निर्देश दिए। मेस, बैरक और पुलिसकर्मियों के आवासीय परिसर में साफ-सफाई, पेयजल व बिजली जैसी सुविधाएं दुरुस्त रखने को कहा। साथ ही अपराध नियंत्रण, रात्रि गश्त बढ़ाने और जनशिकायतों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए।