news-details

एसपी ने किया थाना प्रभारियों के बड़ा फेरबदल

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सरवणन टी ने बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए कई थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। चार्ज संभालने के लगभग पांच महीने बाद एसपी ने पहली बार व्यापक स्तर पर तबादला करते हुए पुलिस महकमे में हलचल पैदा कर दी है।जारी आदेश के अनुसार, पीपारपुर थानाध्यक्ष श्री राम पांडेय को अमेठी कोतवाली का प्रभारी बनाया गया है। वहीं अमेठी कोतवाली में तैनात रवि सिंह को जिला मुख्यालय गौरीगंज की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गौरीगंज कोतवाली के प्रभारी अरुण कुमार मिश्रा को अब पीपारपुर थाने का चार्ज दिया गया है।इसके अलावा एएचटीयू प्रभारी रामराज कुशवाहा को रामगंज थाने की कमान सौंपी गई है। वहीं रामगंज के पूर्व थाना प्रभारी कृष्ण मोहन सिंह को साइडलाइन कर दिया गया है। महिला थाना प्रभारी कंचन सिंह और भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना प्रभारी तनुज कुमार पाल, जिनका गैर जनपद तबादला हो चुका था, उन्हें कार्यमुक्त कर दिया गया है।नई तैनाती में दीप शिखा सिंह को महिला थाना प्रभारी बनाया गया है, जबकि भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाने की जिम्मेदारी अजयेंद्र पटेल को दी गई है।एसपी सरवणन टी की इस कार्रवाई को जिले में कानून व्यवस्था को लेकर सख्ती के रूप में देखा जा रहा है।