
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। जिले में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस का ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान जारी है। इसी क्रम में मंगलवार रात पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने मुंशीगंज थाना क्षेत्र के कमलानगर में पुलिस टीम के साथ संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की। उन्होंने चेकिंग प्वाइंटों पर तैनात पुलिसकर्मियों और पीआरवी की कार्यप्रणाली का निरीक्षण कर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। एसपी ने ड्यूटी में लापरवाही न करने और आमजन से शालीन व्यवहार करने पर जोर दिया। अभियान के तहत प्रमुख मार्गों, चौराहों, सीमाओं और संवेदनशील स्थानों पर चेकिंग कर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।