news-details

एसपी शशांक सिंह ने किया थाना कबरई का औचक निरीक्षण

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ महोबा। पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह ने शनिवार को थाना कबरई का औचक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, मिशन शक्ति केंद्र, सीसीटीएनएस कक्ष, हवालात, भोजनालय, आवासीय बैरक एवं थाना परिसर का निरीक्षण कर अभिलेखों और साफ-सफाई की स्थिति की समीक्षा की।एसपी ने प्रभारी निरीक्षक को थाना परिसर में स्वच्छता एवं सुव्यवस्था बनाए रखने, पुलिस कर्मियों को गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने तथा गर्मी को देखते हुए शीतल एवं स्वच्छ पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अभिलेखों को नियमित रूप से अद्यतन रखने, सीसीटीएनएस कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने तथा फरियादियों के साथ संवेदनशील और शालीन व्यवहार करने पर विशेष जोर दिया।निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह, पीआरओ राहुल मिश्रा सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।