news-details

फौजी के घर लाखों की चोरी

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ सुल्तानपुर। गोसाईंगंज क्षेत्र में एक फौजी के घर हुई लाखों रुपये की चोरी का मामला सामने आया है। चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाकर सोने-चांदी के जेवरात और करीब 2.5 लाख रुपये नकद पार कर दिए। घटना 21 जून की रात की बताई जा रही है।पीड़ित मोहम्मद तैयब ने बताया कि उनका बेटा भारतीय सेना में तैनात है। घटना के समय वह घर पर अकेले थे। चोर मकान के पीछे स्थित सीढ़ियों के रास्ते घर में घुसे और कमरों के दरवाजे तोड़कर अलमारी में रखे जेवरात व नकदी चोरी कर ले गए।सुबह नमाज के लिए उठने पर घर का सामान बिखरा मिला, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की और मुकदमा दर्ज किया।