news-details

फैजुल्लागंज में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से श्याम विहार कॉलोनी, फैजुल्लागंज में बोरा फाउंडेशन एवं सेवा अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में 72वें नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों ने भाग लिया और विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य परामर्श प्राप्त किया।शिविर में लखनऊ के अनुभवी चिकित्सकों की टीम ने 154 लोगों के ब्लड प्रेशर, शुगर, वजन सहित विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण किए। जांच के बाद मरीजों को नि:शुल्क परामर्श और आवश्यक दवाइयां वितरित की गईं। चिकित्सकों ने लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, संतुलित आहार अपनाने और स्वस्थ जीवनशैली बनाए रखने की सलाह भी दी।स्वास्थ्य शिविर के दौरान सरकार की जनकल्याणकारी योजना के तहत 54 पात्र लोगों के आयुष्मान भारत कार्ड भी बनाए गए, जिससे उन्हें भविष्य में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा। इस पहल को स्थानीय लोगों ने काफी सराहा।शिविर में गीता कश्यप, दीपक कुमार, बबीता शुक्ला, नमिता देवी सहित कई मरीजों की जांच कर उनका उपचार किया गया। इसके अलावा रामपाल गौतम, कल्पना चौधरी, चंद्रावती, रितु, सुरेश कश्यप और राम लखन पांडे समेत दर्जनों लोगों को नि:शुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गईं।चिकित्सकों ने बदलते मौसम में होने वाली बीमारियों से बचाव के उपायों की जानकारी देते हुए स्वच्छता, पौष्टिक भोजन और नियमित व्यायाम पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि समय पर जांच और उपचार से कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है।शिविर के सफल आयोजन पर क्षेत्रवासियों ने बोरा फाउंडेशन और सेवा अस्पताल की टीम का आभार व्यक्त किया। आयोजकों ने भविष्य में भी इसी प्रकार के जनहितकारी स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने का संकल्प दोहराया।