news-details

फालता थाने पर हमले का मामला: TMC नेता जहांगीर खान की पत्नी गिरफ्तार

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS पश्चिम बंगाल पुलिस ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता जहांगीर खान की पत्नी सरीना बीबी (37) को गिरफ्तार किया है। उन पर फालता पुलिस स्टेशन के बाहर भीड़ जुटाकर पुलिस और केंद्रीय बलों पर हमला करने और अपने पति को हिरासत से छुड़ाने की कोशिश करने का आरोप है।पुलिस के मुताबिक, 16 जून को सरीना बीबी ने समर्थकों के साथ थाने के बाहर प्रदर्शन किया था। इस दौरान भीड़ ने सुरक्षाबलों पर पत्थरबाजी की, जिसके बाद पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ी। मामले में अब तक 27 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।जहांगीर खान को पुलिस ने 8 जून को नेपाल सीमा के पास से गिरफ्तार किया था। आरोप है कि वह देश छोड़कर भागने की कोशिश कर रहा था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसकी फालता क्षेत्र में परेड कराई थी, जहां वह हाथ जोड़कर लोगों से माफी मांगता नजर आया।जहांगीर खान फालता विधानसभा सीट से TMC उम्मीदवार था, लेकिन चुनाव से पहले उसने मैदान छोड़ दिया था। उसके खिलाफ अवैध वसूली और धमकी देने समेत कई मामले दर्ज हैं। पुलिस अब थाने पर हुए हमले की जांच कर रही है और वीडियो फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है।