
पारदर्शी विकास न्यूज़ सुल्तानपुर। गोसाईगंज थाना क्षेत्र के बसौंहा गांव में 29 वर्षीय युवक रंजीत कुमार का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार मामले की जांच सभी पहलुओं से की जा रही है। थानाध्यक्ष अखंड देव मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुटी है।