
पारदर्शी विकास न्यूज़ वाराणसी। शहर में “फर्स्टक्राई इंटेलिटाट्स” प्रीस्कूल का भव्य शुभारंभ उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसमें डॉ. मधुकर पांडे, डॉ. आशुतोष मिश्रा और डॉ. बालकृष्ण त्रिपाठी ने भाग लिया।उद्घाटन समारोह में अभिभावकों और गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। अतिथियों का स्वागत नूपुर ओझा, डॉ. पल्लवी मिश्रा और शिवाली त्रिपाठी ने किया। इस दौरान एकेडमिक हेड प्रियंका चौहान और रीजनल मैनेजर विजय राय को भी सम्मानित किया गया।विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश शुरू हो चुके हैं। प्री-नर्सरी से पीपी-2 तक के बच्चों के लिए आधुनिक सुविधाएं और प्रशिक्षित शिक्षकों की व्यवस्था की गई है। अभिभावकों ने विद्यालय की सुरक्षा और शिक्षण पद्धति की सराहना की। कार्यक्रम में डॉ. घनश्याम ओझा, डॉ. मीरा ओझा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।