news-details

फसल क्षति की सूचना 72 घंटे में दें किसान

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़ औरैया। लगातार हो रही बारिश से फसलों को हुए नुकसान को देखते हुए उप कृषि निदेशक दुर्गेश कुमार सिंह ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से जुड़े किसानों से 72 घंटे के भीतर क्षति की सूचना देने की अपील की है।उन्होंने बताया कि जनपद में धान, मक्का, बाजरा, ज्वार, उड़द और अरहर अधिसूचित फसलें हैं। बारिश से खेतों में जलभराव, फसल गिरने और उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है। प्रभावित किसान संबंधित बैंक, कृषि विभाग या टोल फ्री नंबर 14447 पर सूचना दर्ज करा सकते हैं।सूचना देते समय किसान अपना नाम, मोबाइल नंबर, बीमा विवरण, फसल, गांव, विकासखंड और क्षतिग्रस्त क्षेत्रफल की जानकारी दें। समय पर सूचना मिलने पर नियमानुसार सर्वेक्षण और बीमा दावा प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी।