news-details

गुढा-शेरपुर जंगल में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Kanpur Dehat

कानपुर देहात के मलासा ब्लॉक क्षेत्र स्थित गुढा और शेरपुर गांवों के बीच जंगल में भीषण आग लगने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। तेज हवाओं के चलते आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और जंगल के बड़े हिस्से में फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों के किसान मौके पर पहुंच गए और अपनी खड़ी फसलों को लेकर चिंतित नजर आए।

स्थानीय लोगों के अनुसार आग अचानक जंगल क्षेत्र में लगी, जिसके बाद धुआं और लपटें दूर तक दिखाई देने लगीं। आग बढ़ने से किसानों को डर था कि कहीं यह खेतों तक न पहुंच जाए, जिससे गेहूं और अन्य फसलों को भारी नुकसान हो सकता था। किसानों ने तत्काल फायर ब्रिगेड और प्रशासन को सूचना दी।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत और लगातार प्रयास के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से किसानों की फसलें सुरक्षित बच गईं।

दरोगा महेंद्र ने बताया कि आग पर नियंत्रण कर लिया गया है और किसी किसान की फसल को नुकसान नहीं पहुंचा है। हालांकि जंगल क्षेत्र के कई पेड़-पौधे जलकर राख हो गए हैं। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। घटना के बाद ग्रामीणों ने गर्मी के मौसम में सतर्कता बढ़ाने की मांग की है।