news-details

गंगा दशहरा पर शर्बत वितरण

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ इटावा
गंगा दशहरा के अवसर पर रक्तदाता समूह द्वारा रेलवे स्टेशन परिसर में शर्बत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए यात्रियों और राहगीरों को ठंडा शर्बत पिलाकर राहत दी गई। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने शर्बत ग्रहण किया और इस सेवा कार्य की सराहना की। समूह के सदस्यों ने कहा कि समाज सेवा ही उनका मुख्य उद्देश्य है और आगे भी इसी तरह जनहित के कार्य जारी रहेंगे।इस मौके पर कई सदस्य मौजूद रहे, जिन्होंने पूरे दिन व्यवस्था संभालकर यात्रियों को सुविधा उपलब्ध कराई।