
Pardarshi Vikas News Auraiya
कानपुर रोड स्थित कैफ्री गोल्ड लोन के कार्यालय में शनिवार को अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इमारत से धुआं निकलते देख स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और इमारत को खाली कराकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, हालांकि इस दौरान कार्यालय के अंदर रखा सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया।
फायर अधिकारी तेजवीर सिंह के अनुसार, प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण इनवर्टर में शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, लेकिन वास्तविक कारण की पुष्टि जांच के बाद ही होगी। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। आग से हुए नुकसान का आकलन अभी जारी है और कंपनी के अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं।